Prabhat Chingari
उत्तराखंड

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी विधानसभाओं में आयोजित होंगे कार्यक्रम

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी विधानसभाओं में आयोजित होंगे कार्यक्रम*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर चमोली की तीनों विधानसभाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है।
बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने वर्चुअल माध्यम से सभी उपजिलाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों को आपसी समंवय स्थापित कर कार्यक्रम को आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित उप जिलाधिकारियों ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये स्थान चयन कर दिया गया है। जिसके तहत बदरीनाथ विधानसभा में स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर, कर्णप्रयाग विधानसभा के गौचर और थराली विधानसभा का कार्यक्रम कुलसारी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को राज्य व केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों को सम्बोधित भी करेंगे।
इस मौके पर परियोजना अधिकारी आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

कुचिपुड़ी नृत्यांगना अरुणिमा कुमार की मनमोहक प्रस्तुति से विरासत में छाई भक्ति की लहर

cradmin

ड्यूटी कर रहे तीन पुलिसकर्मी घायल, आराघर टी-जंक्शन पर वाहन चालक ने मारी टक्कर, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

cradmin

माया देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी एवं गरबा डांस का भव्य आयोजन

cradmin

विज्ञान को व्यवस्थित बनाते हैं नियम-प्रो. मित्तल

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय एफडीपी शुरू

cradmin

पुरोला विधानसभा सीट पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, महावीर शाह की सक्रियता चर्चा में

cradmin

Leave a Comment