Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयशिक्षा

ग्राफिक एरा में सिंगापुर इंटर्नशिप पर सेमिनार आयोजित

 

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार में छात्र-छात्राओं को सिंगापुर में विश्व स्तरीय शिक्षा और इंडस्ट्री एक्सपोज़र से जुड़े विशेष अवसरों की जानकारी दी गई।

विश्वविद्यालय में ग्लोबल अकैडमी इंटर्नशिप प्रोग्राम विषय पर आयोजित इस सेमिनार में सिंगापुर के कॉर्पोरेट गुरुकुल के अनंत नेपालिया ने अंतर्राष्ट्रीय इंटर्नशिप के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम की विशेषताओं और इस प्रोग्राम से मिलने वाले कैरियर लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह इंटर्नशिप प्रोग्राम नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में आयोजित किया जाता है, जहां छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकों के साथ इंडस्ट्री ओरिएंटेड लर्निंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है।

सेमिनार का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल अफेयर्स के डीन डॉ. डी. आर. गंगोडकर, एग्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

जहां अपने इष्ट या गुरु का अपमान हो, उस स्थान पर कभी नहीं जाना चाहिए : आचार्य पवन नंदन जी महाराज

prabhatchingari

एसटीएफ की बड़ी सफलता : अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

cradmin

बेटियों को संबल देता प्रोजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’: शिक्षा की लौ फिर से जली

prabhatchingari

पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी देहरादून में सत्र 2025 से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त यूजी पाठ्यक्रम संचालित होने जा रहे हैं। 

cradmin

एसजीआरआरयू में अंशुल भट्ट (आई.ए.एस.) ने दिया सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक करने का मंत्र

prabhatchingari

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वाँ वार्षिक खेल दिवस

cradmin

Leave a Comment