Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

त्रियुगीनारायण में 15 जोड़ों ने लिए सात फेरे, शिवभक्ति में डूबा उत्तराखंड

 

देहरादून,रुद्रप्रयाग/त्रियुगीनारायण मंदिर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रियुगीनारायण मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातः काल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह स्थल के रूप में विख्यात इस प्राचीन मंदिर में शिवरात्रि के शुभ दिन 15 से अधिक जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। नवविवाहित जोड़ों ने पौराणिक परंपराओं के अनुसार अखंड अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।

प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी हजारों शिवभक्त यहां पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, बेलपत्र एवं धतूरा अर्पित कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रियुगीनारायण मंदिर में आध्यात्मिक वातावरण और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला।

Related posts

त्रियुगीनारायण को वैदिक पर्यटन विलेज के रूप में घोषित किया जाए: पर्यटन मंत्री महाराज

cradmin

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 युवक हिरासत में, दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई

cradmin

“तू झूम, ये तूने क्या किया….’’ सूफी गीत 30 मई को होगा लॉन्च

cradmin

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन

cradmin

किराए में 7.4% की तिमाही वृद्धि, प्रमुख शहरों में किराया उपज बढ़कर 3.62%: मैजिकब्रिक्स

prabhatchingari

‘विद्या शक्ति 2025’ के सफल समापन पर छात्रों को मिला ज्ञान, नवाचार और करियर विकास का मंत्र

cradmin

Leave a Comment