Prabhat Chingari
Uncategorized

भूकंप के 21 झटकों से मची तबाही, अंधेरे में डूबे हजार घर

Japan Earthquake: जापान में सोमवार को 90 मिनट के अंदर रिक्टर स्केल पर 4.0 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप के 21 झटके महसूस किए गए। एक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई। समुद्र में ऊंची लहरें उठने के बाद देश के उत्तर-पश्चिमी तटीय इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है और लोगों को यहां से बाहर निकाला जा रहा है।
जापान के मौसम विभाग ने इशिकावा प्रांत के नोटो शहर में एक बड़ी सुनामी की चेतावनी जारी है, जिसमें लगभग 5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है।
सिलसिलेवार भूकंपीय गतिविधियों के बाद 34,000 घरों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। मध्य जापान में कई प्रमुख राजमार्ग बंद करने पड़े हैं, क्योंकि भूकंप के कारण सड़कों में बड़ी दारारें पड़ गई हैं। फुकुई प्रांत (फुकुई प्रीफेक्चर जापान के होंशू द्वीप का हिस्सा है) में फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय सरकार के अनुसार, कम से कम 5 लोग घायल भी हुए हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं।

रूस की समाचार एजेंसी ताश के मुताबिक (Japan Earthquake) जापान के करीब स्थित देश के पश्चिमी तट के कुछ हिस्से सुनामी के खतरे में हैं और स्थानीय आबादी को बाहर निकाला जा रहा है।

Related posts

श्री बद्रीनाथ धाम मन्दिर परिसर में वीडियोग्राफी व रील्स बनाना पड़ा मंहगा, पुलिस ने 15 व्यक्तियों के विरुद्ध की कार्यवाही

prabhatchingari

स्वामी नारायण घाट पर गंगा नदी में बहा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान

prabhatchingari

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो

prabhatchingari

जोशीमठ में तीन दिवसीय बाल फिल्म मेला शुक्र, बच्चों को दिखाई जायेगी देश-विदेश की बेहतरीन फिल्म

prabhatchingari

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर का स्थलीय निरीक्षण

prabhatchingari

कोतवाली श्री बद्रीनाथ का भी विधिवत शुभारम्भ किया गया*

prabhatchingari

Leave a Comment