Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीराष्ट्रीय

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और गुजरात सरकार के बीच 2,210 मेगावाट अंजन कुंड पंप स्टोरेज परियोजना हेतु ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

 

देहरादून/ऋषिकेश, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के डांग जिले में 2,210 मेगावाट अंजन कुंड पंप स्टोरेज परियोजना (पीएसपी) के विकास के लिए गुजरात सरकार के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना में लगभग ₹13,200 करोड़ का नियोजित निवेश शामिल है।

 

गुजरात के मुख्यमंत्री  भूपेंद्रभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में 09 अक्टूबर 2025 को गुजरात के मेहसाणा में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलनों के दौरान समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।

 

 

इस अवसर पर  प्रहलाद जोशी, माननीय केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री, भारत सरकार;  कनुभाई देसाई माननीय वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री, गुजरात सरकार;  पंकज जोशी, आईएएस, मुख्य सचिव, गुजरात सरकार,  मनोज कुमार दास, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वतंत्र प्रभार), गुजरात सरकार;  एस.जे. हैदर, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल विभाग, गुजरात सरकार;  गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी;  भक्ति शामल, संयुक्त सचिव (नवीकरणीय ऊर्जा), गुजरात सरकार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मंच पर उपस्थित थे।

 

 

इस अवसर पर, टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,  आर. के. विश्नोई ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और इस समझौता ज्ञापन को भारत के विद्युत आधारभूत संरचना को मज़बूत करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह परियोजना बड़े पैमाने पर ऊर्जा भंडारण प्रणालियाँ विकसित करने के टीएचडीसीआईएल के दृष्टिकोण का उदाहरण है जो चौबीसों घंटे नवीकरणीय ऊर्जा की सुविधा प्रदान करने के साथ ही ग्रिड स्थिरता को मज़बूती प्रदान करती हैं।

 

 

विश्नोई ने इस क्षेत्र में टीएचडीसीआईएल के सिद्ध नेतृत्व पर भी प्रकाश डाला और एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा विकसित देश की सबसे बड़ी पंप स्टोरेज परियोजना, 1,000 मेगावाट की टिहरी पीएसपी के सफल क्रियान्वयन का उल्लेख किया। समझौता ज्ञापन की शर्तों के तहत, गुजरात सरकार आवश्यक राज्य-स्तरीय सहायता प्रदान करेगी, जबकि टीएचडीसीआईएल परियोजना के विकास का नेतृत्व करेगा।

 

 

समझौता ज्ञापन के हस्ताक्षर के दौरान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के विशेष अधिकारी (पूर्व विशेष आयुक्त, गुजरात सरकार)  ए. के. विजय कुमार भी उपस्थित थे। गुजरात सरकार की ओर से प्रबंध निदेशक (जीपीसीएल) श्री अजय प्रकाश, आईएएस और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से कार्यपालक निदेशक (प्रभारी, एनसीआर)  नीरज वर्मा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए ।इस अवसर पर  एम. के. जैन, महाप्रबंधक (पीएसपी-सोलर), एस. के. मित्तल, अपर महाप्रबंधक (पीएसपी-सोलर),  शिव राज चौहान, अपर महाप्रबंधक (प्रभारी, डब्ल्यूपीपी) और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। टीएचडीसीआईएल ने इस कार्यक्रम के दौरान एक आकर्षक स्टॉल भी प्रदर्शन हेतु लगाया, जिसने बड़ी संख्या में आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

 

 

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एक अनुसूची ‘ए’ मिनी रत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) है और इसकी इक्विटी एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच साझा की जाती है।

 

 

 

 

Related posts

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP देहरादून स्वयं मैदान में उतरे

cradmin

उत्तरकाशी में ऐतिहासिक माघ मेले का विधिवत शुभारंभ

cradmin

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता नहीं सहेगा आयोग, एसएसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

prabhatchingari

स्वयंसेवकों की कदमताल से गूंजा शाह नगर, शताब्दी वर्ष का आगाज

cradmin

पर्वतारोही एवं शिक्षाविद डा. हर्षवंती बिष्ट होगी : पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित…

cradmin

आधुनिक तकनीक से निर्मित शानदार फर्नीचर, आकर्षक मजबूत अलमारियां, खूबसूरत परिधानों के साथ ही बहुत कुछ है इस आकर्षक ग्रैंड ट्रेड फेयर में 

cradmin

Leave a Comment