Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

खुले में शराब पीने वालों की बनी ‘बारात’ — दून पुलिस ने थाने तक कराया सैर!”

देहरादून। एसएसपी  अजय सिंह ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया हुआ है इसी क्रम में आज नेहरु कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग जगहों पर सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया।

 

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 18 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा बस के माध्यम से थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 18 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 4500/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

Related posts

उत्तराखंड के नीती घाटी में टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के होने लगे दर्शन

prabhatchingari

भारी वर्षा के चलते आसन नदी का जलस्तर बढ़ा, क्षेत्र जलमग्न — पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

cradmin

निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली को मिल रहा अपार जनसमर्थन

prabhatchingari

वर्षों पुरानी समस्याओं का एक ही झटके में निराकरण , डी एम सबिन बंसल

prabhatchingari

देहरादून की तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक की मौत

cradmin

यूसीसी से व्यक्तिगत अधिकारों को मिलेगा संरक्षण – एसएसपी

prabhatchingari

Leave a Comment