Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

विशेष बच्चों को मातृत्व देना सबसे बड़ा पुण्य : रेखा आर्या

 

देहरादून,  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गोद लेने वाले माता-पिताओं को सम्मानित किया। वह दत्तक ग्रहण माह के अवसर पर संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित समारोह में शामिल हुई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि दुनिया में कोई बच्चा अनाथ न रहे, सबको उचित पोषण और मातृत्व मिले यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोई दंपति जब किसी अनाथ को गोद लेने का विचार करता है तो यह उन पर ईश्वर की विशेष अनुकंपा के कारण ही संभव होता है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अपना खून ही बुढ़ापे की लाठी बनेगा, यह रूढ़िवादी सोच है। किसी भी बच्चे के लिए माता-पिता का सम्मान व आत्मीयता, उनका खून का रिश्ता नहीं बल्कि बच्चों को दिए गए संस्कार तय करते हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से आए दत्तक माता-पिता को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के विशेष पोस्टर का अनावरण भी किया।

अभी तक प्रदेश में कुल 185 बच्चों को दत्तक ग्रहण कराया गया है जिनमें से 29 को एनआरआई माता-पिता ने गोद लिया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इनमें 9 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी शामिल हैं लेकिन यह संख्या बढाए जाने की जरूरत है।

कार्यक्रम में सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंशीलाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता व सभी जनपदों के जिला प्रोबेशन अधिकारी शामिल रहे।

Related posts

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025: प्रथम चरण की सुरक्षा तैयारियों पर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक

cradmin

स्वास्थ्य जांच को मिशन बनाएं महिलाएं : रेखा आर्या

cradmin

विवाह समारोहों के लिए गैस सिलेंडर लेना हुआ आसान, शपथ पत्र अनिवार्य

cradmin

भ्रमजाल नहीं, उत्तराखंड को सच्चाई चाहिए! एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार – गरिमा मेहरा दसौनी

cradmin

सरकार आपके द्वारः-‘प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 जनवरी को कालसी-पजीटिलानी में बहुउद्देशीय शिविर’

cradmin

एआई खोल रहा नई संभावनाओं के रास्ते…

cradmin

Leave a Comment