Prabhat Chingari
उत्तराखंड

‘समान कार्य–समान वेतन’ पर कैबिनेट के फैसले से उपनल कर्मचारियों में खुशी, मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

देहरादून। उपनल कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्रिमंडल द्वारा ‘समान कार्य–समान वेतन’ के संबंध में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपनल कर्मचारियों ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों की पूर्ति करता है और इससे कर्मचारियों के सम्मान, आर्थिक सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर आत्मविश्वास को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेशभर में कार्यरत हजारों उपनल कर्मचारियों में उत्साह और विश्वास का माहौल बना है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को सरकार पूरी गंभीरता से मान्यता देती है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

भेंट के दौरान उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे सरकार की नीतियों एवं निर्णयों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

Related posts

सर्दियों में रखें सेहत का ख्याल, कहीं पड़ न जाएं बीमार : डॉ. महेन्द्र राणा

prabhatchingari

UPCL का उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, फिर बढ़ाये बिजली के दाम, पढ़ें….

prabhatchingari

5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ

prabhatchingari

पीएनबी और सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए मिलाया हाथ

prabhatchingari

चारधाम यात्रियों की संख्या हो रहा है इजाफा: महाराज

prabhatchingari

बार स्वामी व बाउंसरों की दबंगई पर पुलिस की सख्ती, चार गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment