Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

प्रसूता की मौत के 3 दिन बाद नवजात ने भी तोड़ा दम, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा जिला अस्पताल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

चमोली के जिला अस्पताल में बीते 31 अगस्त को प्रसव के दौरान हुई प्रसूता की मौत के बाद अब नवजात ने भी दम तोड़ दिया। नवजात को वेंटिलेटर पर रखा गया था। तीन दिन के बाद मंगलवार रात को नवजात ने भी दम तोड़ दिया।

दोनों की मौत के बाद बुधवार को परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल का घेराव किया। हंगामे को बढ़ते देख जिलाधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश और एसडीएम चमोली आरके पांडेय मौके पर पहुंचे। परिजनों ने प्रसूता और नवजात की मौत की जांच की मांग उठाई। साथ ही प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की।

परिजनों ने कहा अस्पताल की नर्सों का व्यवहार अच्छा नहीं है। जिस पर डीएम ने नर्सों को अपना व्यवहार सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही लेबर रूम में शिकायत पुस्तिका रखने के लिए कहा गया। उपजिलाधिकारी को मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने प्रसूता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

गुरु नानक कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने किया “हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन” पर जागरूकता अभियान का आयोजन

cradmin

ओलंपस हाई ने लाइट एंड साउंड म्यूजिकल प्ले ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ के साथ मनाया 26वां वार्षिक दिवस

prabhatchingari

हिंदी दिवस पर एन्लाइट मेटल्स का बड़ा ऐलान: लॉन्च किया हिंदी बोलने वाला AI असिस्टेंट

cradmin

इस्कॉन देहरादून में जन्माष्टमी महोत्सव, 25 हजार श्रद्धालु हुए सहभागी

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर पीड़ित महिला का पूरा स्तन हटाकर नया स्तन बनाया

cradmin

स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती: 63 सफाई निरीक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

cradmin

Leave a Comment