Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल सैनिक कल्याण मंत्री से मिला, धामदेवल अस्पताल के नामकरण की उठाई मांग

 

भराड़ीसैंण (गैरसैंण),  बजट विधानसभा सत्र–2026 के दौरान  अल्मोड़ा के विकासखंड चौखुटिया से आए जनमानस कल्याण समिति धामदेवल के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग उठाई कि चौखुटिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा हाट-झला के मध्य स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय धामदेवल का नाम वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर सैनिक मोहन सिंह महारा के नाम पर रखा जाए। प्रतिनिधियों का कहना था कि इससे क्षेत्र के लोगों में देशभक्ति की भावना को बल मिलेगा और आने वाली पीढ़ियां वीर सैनिकों के साहस व बलिदान से प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगी।

इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में शहीद स्वतंत्रता सेनानी स्थल के निर्माण की भी मांग रखी, ताकि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों की स्मृति को सम्मान दिया जा सके।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक रघुवर दत्त, महासचिव प्रताप सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।

Related posts

देहरादून में होगा भारत के सबसे बड़े कॉमेडी फ़ेस्टिवल का आयोजन

cradmin

36 घंटे में स्नेचिंग कांड का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

cradmin

ज़ूनो ने मानसिक सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘Say Hi’ कैंपेन की शुरुआत की – सही मायने में आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने की एक पहल

cradmin

राजधानी में बढ़ती आपराधिक वारदातें, पुलिस ने कसे शिकंजे के निर्देश

cradmin

टेबल टेनिस खिलाड़ियों के समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने अमित सिन्हा से की मुलाकात

prabhatchingari

कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर नियंत्रण कक्ष, हरिद्वार में की उच्चस्तरीय समीक्षा

cradmin

Leave a Comment