Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

अनियंत्रित बस पलटी, SDRF की तत्परता से बचीं कई जानें

 

देहरादून/नैनीताल। जनपद के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में  प्रातः एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना आज दिनांक 27 मार्च 2026 को प्रातः 07:27 बजे आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि बस सड़क पर पलटी हुई थी, जिसमें चालक के अनुसार लगभग 15 से 16 यात्री सवार थे।

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान के दौरान 07 घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। टीम द्वारा अन्य यात्रियों की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही घटनास्थल पर सर्चिंग अभियान भी चलाया गया।

प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

इंडो-जर्मन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स व अकिमा (ACHEMA) ने प्रोसेस इंडस्‍ट्रीज में बदलाव में तेजी लाने के लिए बिजनेस लीडर्स को एकजुट किया

prabhatchingari

आईसीआईसीआई बैंक ने लौटाए विधवा शोभा के घर के कागजात; परिवार संग कलेक्टेट पहुँची शुक्रिया कहने

cradmin

ड्रग्स फ्री देवभूमि’’ को साकार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर

cradmin

तुंगनाथी” के नाम पर होगा कार्तिक स्वामी मन्दिर पैदल ट्रैक: महाराज

cradmin

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन ने भारत का सबसे पहला परफॉर्मिंग आर्ट्स सम्मेलन आयोजित करके कलाकारों प्रोत्साहित किया

prabhatchingari

कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” से उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

cradmin

Leave a Comment