Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

ओवरटेकिंग विवाद में चली गोली, दुर्घटना बस मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत

 

देहरादून,  मसूरी रोड स्थित मालसी क्षेत्र में सोमवार सुबह ओवरटेकिंग को लेकर दो कार सवारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टायर पर की गई फायरिंग के दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार, प्रातः करीब 6:50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव क्षेत्र में फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस, एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और स्कॉर्पियो एन कार के सवारों के बीच वाहन को पास न देने को लेकर विवाद हो गया था।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रोकने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग की। इसी दौरान सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के दौरान फॉर्च्यूनर कार जोहड़ी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने कार में सवार लोगों के साथ मारपीट करते हुए वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Related posts

धौलास भूमि प्रकरण में जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, अनियमित बिक्री पर पैमाइश के साथ जांच शुरू

cradmin

मिसराज पट्टी के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग पर डीएम ने गठित की कमेटी

prabhatchingari

देहरादून में प्रमुख सांस्कृतिक संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी समेत दिग्गज एक मंच पर जुटेंगे

cradmin

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा पर उत्तराखंड में विरोध व प्रदर्शन

prabhatchingari

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

prabhatchingari

नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक में हंगामा, भाजपा-कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़े

cradmin

Leave a Comment