Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

हर्षिल से रेस्क्यू किए गए 35 लोगों को चिनूक हेलीकॉप्टर से जॉलीग्रांट लाया गया

 

उत्तरकाशी | आपदा राहत अपडेट
उत्तरकाशी जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत एवं बचाव अभियान तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में हर्षिल क्षेत्र से रेस्क्यू किए गए 35 व्यक्तियों को आज भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया।

एयरपोर्ट पहुंचते ही सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, ताकि किसी भी संभावित चिकित्सकीय आवश्यकता को समय रहते पूरा किया जा सके।

इस राहत अभियान में उत्तराखंड पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और अन्य संबंधित एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर लगातार जारी हैं।

प्रशासन ने बताया है कि शेष फंसे हुए लोगों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2024 का सफलतापूर्वक आयोजन

prabhatchingari

खंडूरी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति: महाराज* 

cradmin

उत्तराखंड परिवहन निगम पर संकट, कर्मचारियों की समस्याओं और बसों की कमी से बिगड़ते हालात

prabhatchingari

समाज सेवी श्रवण वर्मा ने की लोकगायिका कमला देवी को 51 हजार की मदद

cradmin

ग्राफिक एरा के वी सी देश के नंबर 1 स्कॉलर

prabhatchingari

23 अप्रैल को पीठसैंण में मनाया जाएगा क्रांति दिवस

prabhatchingari

Leave a Comment