Prabhat Chingari
Uncategorized

शिवानी रावत ने जीता मिस टीन एक्टिव का खिताब

देहरादून।:-इम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से मिस टीन उत्तराखंड का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें रविवार को मिस टीन एक्टिव प्रतियोगिता कराई गई और शिवानी रावत ने मिस टीन एक्टिव 2024 का खिताब जीता।

इम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से मिस टीन उत्तराखंड के चौथे सीजन का आयोजन किया रहा है। जिसमें देहरादून सहित टिहरी, पौड़ी, चमोली, नैनीताल की टीनएजर्स लड़कियां प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान रविवार को टर्नर के समीप स्थित अशोक स्पा एंड रिसोर्ट में मिस एक्टिव सब टाइटल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्विमिंग पूल में अलग अलग एक्टिविटी की और सबसे एक्टिव प्रतिभागी को ही मिस टीन एक्टिव का खिताब दिया गया। आयोजक ख्याति शर्मा ने बताया कि 13 से 19 साल की लड़कियां इसमें हिस्सा ले रही हैं। अलग अलग सब टाइटल के बाद 19 मई को इसका ग्रैंड फिनाले होगा। यहां से विनर मॉडल को नेशनल इम्बेलिश मिस इंडिया टीन एशिया पैसिफिक के लिए जयपुर भेजा जाएगा। जहां देश भर की मॉडल्स पहुंचेंगी। वहां से चयन होने के बाद विनर को इंटरनेशनल के लिए भी भेजा जाएगा। ख्याति ने बताया ये कांटेस्ट उन टीनेजर्स लड़कियों के लिए है जो बचपन से ही अपनी आंखों में कुछ अलग करने का सपना तो रखती हैं लेकिन उनको सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है। एक महिला और मॉडल होने के नाते लड़कियों के सपनों को पूरा करने का भरसक प्रयास हमारी ओर से किया जा रहा है। जजेज की भूमिका में मिस एकेडमिक श्रेया गुप्ता, मिस टीन इंडिया एशिया पसिफ़िक रनरअप अनुष्का त्यागी उपस्थित रहे साथ ही कोरियोग्राफर निहारिका सिंह और फोटोग्राफर कुमार पीयूष ने विशेष सहयोग किया।

Related posts

शराब के नशे में आग लगाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार…..

prabhatchingari

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका कर्णप्रयाग के सिमली दुग्ध डेयरी मे आयोजित हुआ कार्यक्रम

prabhatchingari

उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में विषेशज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति से मरीजों की संख्या में वृद्धि

prabhatchingari

रेलवे स्टेशन देहरादून में आतंकी हमले का अभ्यास, एक आतंकी ढेर, एक गिरफ्तार

cradmin

घर के काम के साथ फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालित कर आर्थिकी को मजबूत कर रही महिलाएं

prabhatchingari

बद्रीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के संरक्षण में ठाकुर भवानी सिंह पंवार ने किया चमोली तीरंदाजी एसोसिएशन का पोस्टर उद्धाटन

prabhatchingari

Leave a Comment