Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में नृसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई*

*जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में मंगलवार को नृसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में मंगलवार को नृसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजाएं शुरू हो गईं। मध्य रात्रि को नृसिंह भगवान का प्रकोटत्सव मनाया गया और अभिषेक पूजा हुई।दिनभर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इस दौरान मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया था। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से नृसिंह मंदिर में नृसिंह जयंती मनाई गई।
समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सभी श्रद्धालुओं को नृसिंह जयंती की बधाई दी। समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि सांसद नरेश बंसल के पुत्र सिद्धार्थ बंसल की ओर से मंदिर में विभिन्न पूजाएं करवाई गईं। इस मौके पर मंदिर समिति के पूर्व सदस्य ऋषि प्रसाद सती, देवपुजाई समिति के संरक्षक भुवन चंद्र उनियाल, देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूदरी, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, आचार्य प्रेम कोठियाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

मिथुन राशि वाले सोच-समझकर करें धन खर्च, मीन राशि के जातक कीमती वस्तुएं संभालकर रखें

cradmin

पंचांग-राशिफल: जानिए आज का शुभ समय और ग्रहों का प्रभाव

cradmin

आज का पंचांग: माघ गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन पंचांग-अनुसार शुभ-अशुभ योग व समय

cradmin

अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं गुरुकुल देहरादून का स्वर्ण जयंती समारोह – तरंग 25

cradmin

महाकुम्भ में उमड़ा ‘आस्था का महासागर’, स्नानार्थियों की संख्या 40 करोड़ के पार

prabhatchingari

पंच व्यास भागवत महोत्सव का आगाज, 208 देवियों के कलश धारण से गूंजेगा क्षेत्र…

cradmin

Leave a Comment