Prabhat Chingari
अपराध

देहरादून डोभाल चौक के पास चली गोली, एक की मौत दो घायल

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर के डोभाल चौक पर देर रात तीन युवकों को गोली मार दी गई। एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल हैं। बताया जा रहा है कि ब्याज के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।
मृतक का शव सुबह नाले से बरामद हुआ। युवक गोली लगने के बाद भागा और एक नाले में जा गिरा। रातभर पुलिस और परिजन ढूंढते रहे लेकिन युवक नहीं मिला। सुबह क़रीब छह बजे युवक का शव मिला। परिजन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे विधायक उमेश शर्मा काऊ ने समझाकर लोगों को शांत किया। अब पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्र निवासी रवि बडोला ने अपनी कार डोभाल चौक के पास रहने वाले देवेंद्र शर्मा उर्फ़ भारद्वाज को दी थी। इस कार के रवि बडोला चार लाख रुपए मांग रहा था, लेकिन भारद्वाज ने कार का सौदा साढ़े तीन लाख रुपए में कर दिया। इस बात से नाराज़ रवि बडोला अपने दो साथियों सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी के साथ अपनी कार लेने के लिए भारद्वाज के घर जाने लगा।
इस दौरान किसी ने भारद्वाज को सूचना दे दी कि बडोला उसे मारने के लिए आ रहा है। भारद्वाज ने भी अपने साथियों को बुला लिया। जैसे ही बडोला और उसके साथी वहां पहुंचे तो भारद्वाज ने गोलियां चला दी। इसमें बडोला, क्षेत्री और नेगी तीनों को गोली लग गई। बडोला गोली लगते ही भाग गया और कहीं नाले में गिर गया। जबकि, क्षेत्री और नेगी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related posts

बर्थडे पार्टी में गई युवती को लगी चोट, कैफे विवाद में तीन युवक गिरफ्तार

cradmin

पूर्व सैनिक की हत्या के मामले में गौरव सैनानी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला…..

prabhatchingari

चमोली पुलिस ने 1.030 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया*

prabhatchingari

आधुनिक डिवाइसों से भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के तीन सदस्य हुये है गिरफ्तार

prabhatchingari

एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर कार्रवाई जारी, नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : बंशीधर तिवारी

cradmin

आरोपी बेटा गिरफ्तार, देर रात शराब के नशे में मां-बेटे में हुआ था विवाद | Accused son arrested late night there was a dispute between mother and son under the influence of alcohol

cradmin

Leave a Comment