Prabhat Chingari
अपराध

DGP ने घटना में सम्मिलित तीनों पुलिसकर्मीयों को किया निलंबित विभागीय कार्यवाही के दिए आदेश

देहरादून, प्रेमनगर क्षेत्र में हुई डकैती कांड में तीन पुलिसकर्मियों समेत 9 आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे लूटी गई नगदी और फर्जी डॉलरों की भी बरामदगी की गई है। यह वारदात सस्ते डॉलर देने के झांसे में फंसाकर लूटपाट करने की सुनियोजित साजिश थी।
DGP दीपम सेठ ने इस मामले पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून सबके लिए एक समान है, कानून से ऊपर कोई नहीं है, फिर चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो, चाहें वर्दीधारी हो,जो भी अपराध में संलिप्त होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों की गतिविधियों के संबंध में थाना और सर्किल स्तर के अधिकारियों के शिथिल पर्यवेक्षण की भी जाँच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

अवैध खनन में लिप्त 04 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पुलिस ने किया सीज*

prabhatchingari

दून पुलिस ने ट्रांजिट कैंप में टूरिस्ट एजेंट को शांति भंग करने पर किया गिरफ्तार

prabhatchingari

सहिया के पास पुराली से भरी पिकअप में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

cradmin

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल संग आरोपी गिरफ्तार

cradmin

आईएसबीटी में दुष्कर्म की घटना में गिरफ्तार अभियुक्तो को 2 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड

prabhatchingari

दून में पेट्रोल पंप पर लूट, मैनेजर और सेल्समैन को पीटकर नकदी लेकर फरार

cradmin

Leave a Comment