Prabhat Chingari
जीवन शैली

मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस स्व.जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) स्व. जनरल बिपिन रावत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनरल बिपिन रावत के प्रति अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि जब वह पहाड़ के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए लंबाई में छूट दिलाने को लेकर जनरल रावत से मिले थे, तो उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। उसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंड के युवाओं को सेना में लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट मिल रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, जिसका मुख्य द्वार सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के वीर सपूत थे, जिन्होंने अपनी असाधारण वीरता और साहस से देश का गौरव बढ़ाया। उनका जीवन हमेशा राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Related posts

राजकीय महाविद्यालयों को शीघ्र मिलेंगे योग प्रशिक्षक

prabhatchingari

युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने लिया पारदर्शी निर्णय: बेरोजगार संघ 

cradmin

महिला समूहों की समृद्धि सहकारिता से ही संभव : डॉ दर्शन दानू

prabhatchingari

116 योग प्रशिक्षक व 104 प्रयोगशाला सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र…

cradmin

मल्टीकुज़ीन रेस्तरां’टमटारा’ हुआ लॉन्च

prabhatchingari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

cradmin

Leave a Comment