Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

टेबल टेनिस खिलाड़ियों के समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने अमित सिन्हा से की मुलाकात

देहरादून , टेबल टेनिस खिलाड़ियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने, जो हाल ही में इंदौर में 17 से 23 फरवरी 2025 तक आयोजित 31वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेकर लौटा है, आज विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के लिए सिन्हा को बधाई दी और परेड ग्राउंड में टेबल टेनिस के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। वर्तमान में वहां सिर्फ दो टेबल उपलब्ध हैं, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में कठिनाई होती है। सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अतिरिक्त टेबल स्थापित किए जाएंगे ताकि अधिक खिलाड़ी इस सुविधा का लाभ उठा सकें और खेल का स्तर और ऊंचा उठ सके।
प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित सदस्य, इंदु धर (सेवानिवृत्त आईएएस), देवेंद्र कांडपाल, दीपक चौहान, संजय कांडपाल, चंदन बिष्ट, रोहित दोसाद, अंजलि अग्रवाल

Related posts

आराधना महोत्सव के जरिए समाज में जागी आध्यात्मिक चेतना: अभिनव थापर

cradmin

आईजीआई ने किया एजीएल का अधिग्रहण, कलर्ड जेमस्टोन सर्टिफिकेशन में वैश्विक विस्तार की ओर बड़ा कदम

cradmin

टीबी मुक्त बनाने की कवायद तेज, सीडीओ ने दिए सघन अभियान के निर्देश

cradmin

मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

prabhatchingari

विधानसभा अध्यक्ष ने नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ कुंजापुरी देवी व माँ सुरकंडा देवी शक्तिपीठों के दर्शन कर पूजा अर्चना की

prabhatchingari

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कॉफी टेबल बुक और डैशबोर्ड का लोकार्पण।

prabhatchingari

Leave a Comment