Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

ड्यूटी कर रहे तीन पुलिसकर्मी घायल, आराघर टी-जंक्शन पर वाहन चालक ने मारी टक्कर, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 

 

देहरादून, आज प्रातः लगभग 3:45 बजे आराघर टी जंक्शन पर पिकेट/चेकिंग ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चेकिंग में तैनात पुलिस कर्मी हे०कां० सुगनपाल, कां० सचिन तथा कां० कमला प्रसाद को वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों को तत्काल एम्बुलेंस 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। तीनों को सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून स्वयं सिनर्जी हॉस्पिटल पहुँचे और उपचाराधीन पुलिस कर्मियों का हालचाल जाना। एसएसपी ने चिकित्सकों से वार्ता कर घायल पुलिसकर्मियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी निरीक्षक कैंट और डालनवाला को हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन महिंद्रा थार (UK07 FW 1002) को कब्जे में लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त:

मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर पुत्र मोहम्मद रईस, निवासी 1 ईसी रोड, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 36 वर्ष।

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

Related posts

ग्राफिक एरा की टीमों ने आदि कैलाश दौड़ मार्ग पर लगाए कैंप

cradmin

धराली आपदा पर केंद्रीय गृह मंत्री की संवेदना, मुख्यमंत्री धामी लौटे देहरादून

cradmin

दूरस्थ काण्डोई भरम में पहुंचा प्रशासन, 969 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

cradmin

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला – 2025 का भव्य आयोजन 24 अगस्त को

cradmin

गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर सीएम ने ग्रामीणों को दिया स्वरोजगार का संदेश

prabhatchingari

गहरी खाई में गिरे युवक को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू…

cradmin

Leave a Comment