Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रोद्यौगिकी संस्थान गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने पुलिस की साइबर पाठशाला में सीखा, साइबर अपराधों से सुरक्षा का ज्ञान

चमोली ( प्रदीप लखेडा )
पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से तथा विभिन्न सामाजिक अपराधों के प्रति जन जागरूकता हेतु लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में साइबर सैल चमोली द्वारा प्रोद्यौगिकी संस्थान गोपेश्वर के “Induction Program” में प्रथम वर्ष के में छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों, इनके करने के तरीके तथा इनसे किस प्रकार बचा जाए आदि के संबंध में विस्तृत रूप से बताया और सोशल मीडिया के सावधानीपूर्वक उपयोग करने और अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करने के संबंध में जागरुक किया गया।
साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के अभियान के तहत चमोली पुलिस द्वारा लगातार स्कूल/कॉलेज संस्थानों, प्रमुख बाजारों आदि सार्वजनिक स्थानों पर, बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक के हर जाति वर्ग के लोगों के बीच जाकर उन्हें साइबर अपराधों से बचाने के लिये जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान कां0 राजेन्द्र रावत,हे0का0 मनमोहन भंडारी,कां0 आशुतोष तिवारी, कां0 अंकित सैनी व ललित मोहन किमोठी(स्वास्थ्य विभाग) मौजूद रहे।

Related posts

सीएम धामी ने जल संरक्षण अभियान के तहत सौंग नदी के बांये तट पर स्थित जौली नहर के हेड पर जल संरक्षण व संर्वद्धन योजना का लोकार्पण

prabhatchingari

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्रीअन्न महोत्सव के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक।

prabhatchingari

हर्बल सेक्टर में नवाचार और वैल्यू एडिशन को मिले बढ़ावा: सीएम धामी

cradmin

अल्प आय वर्घ के उपभोक्ताओं की कुल मासिक आय का 70 फीसदी हिस्सा किराना, आवागमन व किराए में चला जाता है।

prabhatchingari

उत्तराखंड मे बिजली संकट होगा दूर केंद्र सरकार ने बढ़ाया राज्य का कोटा

prabhatchingari

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)- विवेक अत्रे

prabhatchingari

Leave a Comment