Prabhat Chingari
उत्तराखंड

खाकी का सपना हुआ सच, 417 आरक्षियों को नियुक्ति …

 

देहरादून। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा उत्तराखंड पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी सीधी भर्ती–2025 में चयनित 417 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। एसएसपी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस के सामने कई नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, जिनका प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए पुलिसकर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि एक सक्षम और जिम्मेदार पुलिसकर्मी बनने में आधारभूत प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान सिखाई जाने वाली प्रत्येक बात को पूरी लगन, अनुशासन और मनोयोग के साथ सीखना चाहिए, ताकि भविष्य में कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान उसका सही तरीके से उपयोग किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में एसएसपी देहरादून ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में उनके आगमन पर बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा करने की प्रेरणा दी।

Related posts

अधिकारियों को दिये गैरहाजिर शिक्षकों की बर्खास्तगी के निर्देश

prabhatchingari

एक शाम भद्रराज देवता के नाम ग्राम जयद्वार मल्ला

prabhatchingari

नन्हे मुन्ने बच्चों ने वसंत पंचमी के अवसर पर बेबी शो में प्रतिभा किया

prabhatchingari

माया देवी विश्वविद्यालय में RAABASED-2025 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन

cradmin

विश्व मानक दिवस-2025 के उपलक्ष्य में बीआईएस देहरादून शाखा द्वारा भव्य आयोजन

cradmin

मोटोरोला ने रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 लॉन्च किए

prabhatchingari

Leave a Comment