Advertisement

राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा को ‘एंटोमोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर-2025’ सम्मान

By: Naveen Joshi

On: Thursday, March 19, 2026 8:00 PM

Google News
Follow Us
------

 

हरिद्वार। एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार द्वारा राष्ट्रीय जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन यूकोस्ट, देहरादून के सहयोग से किया गया। सेमिनार में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विशेषज्ञों ने प्रतिभाग कर जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून के जन्तु विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा को उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए “एंटोमोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर-2025” अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान परभक्षी कीटों की विविधता एवं उनके व्यवहार पर किए गए महत्वपूर्ण अनुसंधान के लिए प्रदान किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्य अतिथि डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज (अध्यक्ष, भारतीय अखाड़ा परिषद), पद्मश्री श्री कल्याण सिंह रावत तथा आई.ए.ई.एस. के अध्यक्ष प्रोफेसर बी.डी. जोशी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य सुनील बत्रा, सेमिनार संयोजक डॉ. संजय माहेश्वरी एवं सेमिनार सचिव डॉ. विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा का शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके अब तक 76 शोध पत्र एवं पुस्तक अध्याय प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स एवं पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं, जबकि उनकी 12 पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके निर्देशन में तीन शोधार्थी पीएचडी पूर्ण कर चुके हैं तथा वर्तमान में दो शोधार्थी शोध कार्यरत हैं।

इसके अतिरिक्त वे अब तक 84 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रतिभाग कर चुके हैं तथा उन्हें कुल 17 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

सेमिनार में वक्ताओं ने जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं इसके व्यावहारिक उपायों को अपनाने पर बल दिया।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment