चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
थराली से एक दुःखद खबर सामने आई हैं, रविवार को केरा(मैन) में अपने चाचा की अंत्येष्टि के लिए लकड़ी इकठ्ठा करते वक्त भतीजे के सिर पर पत्थर गिरने से युवक घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है, सोल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष चरण सिंह रावत ने बताया केरा के भूपाल सिंह रावत के निधन पर सभी लोग केराबगड़ अंत्येष्टि के लिए गए हुए थे, इतने में कुछ लोग लकड़ी इकट्ठा करने लगे, जहां पहाड़ी से पत्थर गिरने पर दिग्विजय सिंह रावत पुत्र हर्षपाल सिंह रावत, उम्र- 30 वर्ष, जो मृतक का भतीजा है उसके सिर पर चोट लग गई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
दिग्विजय सिंह रावत अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए, एक ही परिवार से दो लोगों की मौत से पुरे सोल क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है।






