,

योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसा, जांच के घेरे में रेलवे व्यवस्था

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, May 19, 2026 6:10 AM

Google News
Follow Us
------

 

ऋषिकेश। योग नगरी रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव क्षेत्र में   उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रेलवे यार्ड में मेंटेनेंस कार्य के दौरान अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रेन अनियंत्रित हो गई और उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बताते हुए ट्रेन की मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रैक के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने लोगों को ट्रैक से हटाकर सुरक्षा व्यवस्था कायम की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के करीब ढाई घंटे बाद तक रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया है।

इधर क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है, ताकि हादसे के वास्तविक कारण सामने आ सकें और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment