नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का काउंटडाउन शुरू, धामी ने दिखाई हरी झंडी

By: Naveen Joshi

On: Saturday, May 23, 2026 8:52 AM

Google News
Follow Us
------

 

क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण, 27 राज्यों और 2 देशों के धावक होंगे शामिल

देहरादून। सीमांत नीति घाटी में होने जा रही बहुप्रतीक्षित “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” का काउंटडाउन शनिवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंटडाउन रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भी हिस्सा लिया। इस दौरान “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का भी अनावरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने आयोजन को सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास का अभियान बताते हुए कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि साहस, संकल्प और आत्मविश्वास की पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि के युवाओं में चुनौतियों को स्वीकार करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा है और नीति घाटी की कठिन चोटियों पर वही जज्बा इतिहास रचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति घाटी जैसे दुर्गम क्षेत्र में दौड़ना केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति और धैर्य की असली कसौटी है। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्तराखंड के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का “ब्रांड एंबेसडर” बताते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ दौड़ में उतरने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के “सीमांत गांव देश के पहले गांव हैं” विजन को यह आयोजन साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार यह अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई रफ्तार देगा।

31 मई को आयोजित होने वाली इस अल्ट्रा रन को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन में देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह आयोजन उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिज्म के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय साबित होगा।

कार्यक्रम में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र भंडारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और प्रतिभागी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment