Advertisement

रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, June 17, 2026 3:29 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, । मानसून से पूर्व रिस्पना नदी के संरक्षण एवं पुनरुद्धार को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त अभियान को तेज कर दिया है।  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजीव नगर क्षेत्र में रिस्पना नदी में चल रहे सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर सौरभ थपलियाल और मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सफाई कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं गति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले रिस्पना नदी की व्यापक सफाई सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि वर्षा ऋतु में जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नदी संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल सके।

नगर निगम द्वारा मार्च माह से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत अब तक लगभग 17 हजार मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है। अभियान के अंतर्गत बिंदाल नदी के करीब 8 किलोमीटर और रिस्पना नदी के लगभग 12 किलोमीटर क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के विभिन्न नालों, जलधाराओं और नदी क्षेत्रों में भी नियमित रूप से सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है।

रिस्पना नदी के पुनरुद्धार के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। अभियान में 12 जेसीबी मशीनों और 15 डम्परों की सहायता से नदी क्षेत्र में जमा कूड़ा, मलबा और अन्य अवरोधों को हटाया जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि नमामि गंगे एवं जिला स्वच्छता समिति के माध्यम से नदी संरक्षण और स्वच्छता के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत नदी किनारे स्थित कूड़ा प्रभावित स्थलों का चिन्हीकरण कर प्राथमिकता के आधार पर सफाई की जाएगी। साथ ही, नदी में गिरने वाले बिना उपचारित नालों के जल के उपचार हेतु भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी के पुनर्जीवन के लिए दीर्घकालिक और व्यवहारिक कार्ययोजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से नदी को स्वच्छ, अविरल और संरक्षित बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अभियान में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों और सहयोग की सराहना करते हुए सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसएनएस राजवीर सिंह, तनवीर सिंह सहित नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 17, 2026

August 15, 2026

August 11, 2026

August 4, 2026

August 2, 2026

Leave a Comment