Advertisement

थाईलैंड में चमकी चमोली की मुन्नी देवी, जीते दो स्वर्ण पदक

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, June 24, 2026 4:57 PM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुन्नी देवी ने थाईलैंड में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों में गर्व का माहौल है।

मुन्नी देवी इससे पहले भी एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और जनपद चमोली का नाम रोशन कर चुकी हैं। वह किमोठा गांव की रहने वाली हैं और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।

मुन्नी देवी की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment