Advertisement

टक्कर के बाद कार में फंसे चार लोग, SDRF की तत्परता से सुरक्षित रेस्क्यू

By: Naveen Joshi

On: Monday, August 31, 2026 9:03 AM

Google News
Follow Us

ऋषिकेश,  मालागूंठी क्षेत्र में  दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन महिलाओं समेत चार लोग वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए सभी चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
चौकी ब्यासी से दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक भारी वाहन और स्विफ्ट कार संख्या UK12F5035 के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
SDRF जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों और तकनीकी दक्षता का इस्तेमाल करते हुए क्षतिग्रस्त कार में फंसे तीन महिलाओं और एक पुरुष को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। SDRF और स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दुर्घटना में फंसे लोगों को समय रहते सुरक्षित निकालकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।
समय पर पहुंची SDRF टीम बनी जीवनरक्षक, जिससे हादसे में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment