Advertisement

ग्राफिक एरा में गणित इंजीनियरिंग पर सम्मेलन शुरू

By: Naveen Joshi

On: Monday, November 2, 2026 6:16 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, ग्राफिक एरा में देश-विदेश के वैज्ञानिक गणितीय मॉडलिंग, आधुनिक तकनीकों में गणित की भूमिका और प्रबंधन की वैज्ञानिक पद्धतियों पर मंथन कर रहे हैं। इसके लिए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया।

 

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज आईसीएमईएमएस-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. तबस्सुम नक़वी ने कहा कि गणित, इंजीनियरिंग और प्रबंधन विज्ञान आधुनिक तकनीक और नवाचार की आधारशिला हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शोधकर्ताओं को अपने विचार साझा करने, नए शोध की संभावनाएं तलाशने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जापान, ग्रीस, तुर्की सहित भारत के विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञ और शोधकर्ता ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। सम्मेलन में सॉफ्टवेयर की विश्वसनीयता का गणितीय आकलन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप लर्निंग से सॉफ्टवेयर की कार्यक्षमता का अनुमान, जटिल प्रणालियों की सुरक्षा तथा सर्कुलर इकोनॉमी और टिकाऊ सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे विषयों पर विचार-विमर्श और शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन यूनिवर्सिटी के मैथमेटिक्स डिपार्मेंट ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ ज्योति छाबड़ा, मैथमेटिक्स डिपार्मेंट की हेड डॉ रॉबिन, डॉ अक्षय कुमार, डॉ सुनिल कुमार, डॉ अनूप नेगी, डॉ शिवानी सुन्द्रियाल, डॉ चंदन सिंह शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment