Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

नैनबाग शरदोत्सव को लेकर आयोजित हुई बैठक,

टिहरी गढ़वाल/नैनबाग (शिवांश कुंवर)
नैनबाग शरदोत्सव को लेकर आयोजित हुई बैठक,

14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने जा रहे नैनबाग शरदोत्सव को लेकर समिति के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी लोग तैयारी में जुट गए हैं। वहीं शरदोत्सव को भव्य और सफल बनाने को लेकर सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज के सांस्कृतिक मंच पर बैठक आयोजित हुई।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उभारने और लोक संस्कृति को कायम रखने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास के उद्देश्य को लेकर यह आयोजन हर वर्ष बड़े धूमधाम के साथ किया जा रहा है। समारोह में कबड्डी ओपन, कबड्डी महिला, वॉलीबॉल ओपन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, बैडमिंटन, मैराथन, सामान्य ज्ञान, आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके साथ रात्रि संध्या में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति भी दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नव युवकों से कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नैनबाग शरदोत्सव समिति के सचिव प्रदीप कवि, दिनेश सिंह कैंतुरा, उप प्रमुख जौनपुर सरदार सिंह कंडारी, शरण सिंह पंवार, गंभीर सिंह रावत, सुल्तान सिंह, गीता राम बिजल्वाण, प्रधान बणगांव वीरेंद्र सिंह तोमर, श्याम सिंह चौहान, प्रधान कोटी प्रवीण चौहान, प्रधान खैराड़ गुलशन कवि , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोविंद रफ्तार, किशन सिंह चौहान, विरेश कवि, संदीप चौहान, शमशेर सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहनलाल निराला सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

मेष और वृषभ रहें सतर्क, तुला समेत चार राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार

cradmin

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बदरीनाथ के दर्शन कर यात्रा व्यवस्थाओं जायजा लिया।*

prabhatchingari

नन्दा देवी राजजात यात्रा 2026 के सुचारू और कुशल संचालन हेतु जिला प्रशासन ने की तैयारियां शुरू

prabhatchingari

आर्थिक मामलों में मीन और धनु राशि के जातक रहें बेहद सावधान

cradmin

श्री कृष्ण के जीवन पर नृत्य प्रस्तुतियां

prabhatchingari

अयोध्या में मोरारी बापू की श्रीराम कथा का समापन

prabhatchingari

Leave a Comment