Prabhat Chingari
Uncategorized

बद्रीनाथ हाइवे के पास बस और कार में टक्कर मां बेटा घायल

*बद्रीनाथ हाइवे पर नन्दप्रयाग के पास बस और कार में टक्कर मां बेटा घायल*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग डंपिंग जोन के समीप रोडवेज बस और ऑल्टो कार की टक्कर हो गई। कार में सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली-गोपेश्वर रोडवेज सर्विस की बस गोपेश्वर की ओर आ रही थी। बस नंदप्रयाग डंपिंग जोन के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक ऑल्टो कार की आपस में टक्कर हो गई जिससे कार में सवार यशोदा देवी और उनका बेटा अतुल सती गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को वाहन से उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि दोनों के हाथ और पांव में चोटें आई हैं। अब उनकी स्थिति सामान्य है।

Related posts

इस सर्दी, लाएं बदलाव अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें,

prabhatchingari

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे।

prabhatchingari

डॉ. तिलोत्तमा सिंह को उत्तराखंड के टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

prabhatchingari

उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग असम के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक*

prabhatchingari

देहरादून में 10 मई से शुरू होगा सी वर्ल्ड कार्निवल,

prabhatchingari

Leave a Comment