Prabhat Chingari
Uncategorized

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे कवि राजनीतिज्ञ डा. कुमार विश्वास

कवि से राजनीतिज्ञ एवं मोटिवेटर का सफर तय कर चुके डा. कुमार विश्वास आज श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।आज दोपहर कुमार विश्वास भगवान बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे।वह हैलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा मंदिर में दर्शन कर दंडवत हो गये।अपने चुटीले अंदाज में कहा कि भगवान सब कुछ देखता है मनुष्य कुछ नहीं देखता।मै पहले जो था ईशकृपा से दुबारा वही बन गया हूं बदरीधाम आकर आव्हलादित -हर्षित हूं।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया उन्होंने बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी भेंट की ।इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, विवेक थपलियाल,प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी, योगेन्द्र नेगी, हरीश जोशी मौजूद रहे। श्री बदरीनाथ दर्शन के पश्चात अपराह्न को कुमार विश्वास श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन किये। इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया।

Related posts

दो दिवसीय ‘हिमगिरी महोत्सव-2024″ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

prabhatchingari

कहा: अब भ्रष्टाचार नहीं, जवाबदेही तय होगी , मुख्यमंत्री

cradmin

रुद्रनाथ ट्रैकिंग के लिए आए लापता युवक की तलाश के लिए स्थानीय लोगों का दल रवाना*

prabhatchingari

चेन्नई रोड शो में किये गये 10150 करोड़ के एमओयू: महाराज

prabhatchingari

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में कॉन्फ्लुएंस 2024 का हुआ आयोजन

prabhatchingari

इस साल विरासत में भारतीय लोक कलाओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कलाओं का संगम होगा – आर के सिहं

prabhatchingari

Leave a Comment