Prabhat Chingari
Uncategorized

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं आज से शुरू, आज गणेश मन्दिर के कपाट होंगें बन्द*

*बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं आज से शुरू, आज गणेश मन्दिर के कपाट होंगें बन्द*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं आज 14 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। मंगलवार को धार्मिक परंपरा के अनुसार, पूजा-अर्चना और भोग लगने के बाद धाम परिसर में स्थित भगवान गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंंद किए जाएंगे।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि गणेश मंदिर बंद होने के बाद 15 नवंबर को आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे। इससे पूर्व आदिकेदारेश्वर भगवान को पके चावलों का भोग लगाया जाएगा। 16 को खड़क पुस्तकों को गर्भगृह में रखा जाएगा और इसी के साथ बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन छह माह के लिए बंद हो जाएगा।
17 को धाम परिसर में स्थित लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग का आयोजन होगा और 18 नवंबर को मां लक्ष्मी की प्रतिमा को बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान कर गर्भगृह से कुबेर जी, गरुड़ जी और उद्धव जी की प्रतिमा को बाहर लाकर उत्सव डोली में रखा जाएगा। इसके बाद अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंंगे।

Related posts

उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस

prabhatchingari

किरूली में पांडवनृत्य गेंडा वध में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, अर्जुन नें किया गेंडा वध

prabhatchingari

मुख्यमंत्री सचिवालय में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए विशेष सेल गठित

prabhatchingari

गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2023 मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद चख रहे है देहरादून के लोग

prabhatchingari

बिजराकोट के आराध्य देव रावल देवता की बन्याथ( देवरा) यात्रा 25 दिसम्बर सोमवार को रात्री विश्राम के लिए पाटी गांव में पहुचेंगे*

prabhatchingari

मेले के दौरान अस्वस्थ श्रद्धालु को SDRF पहुँचाया अस्पताल

prabhatchingari

Leave a Comment