Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक लिया

*बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक लिया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दशोली ब्लॉक के हाट एवं जैशाल में आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की गारंटी है कि हर योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विकसित भारत का संकल्प तभी सिद्ध होगा जब हर व्यक्ति समाज के मुख्य धारा में जुडे।
शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत थराली के कुराड, घाट के धुर्मा व बांसवाडा, नारायणबगड के रैंस व मनोडा में शिविर आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर योजना से जोडा गया। वहीं इस दौरान उज्ज्वला के 11, केसीसी के 14, पीएम आवास के 9 आवेदन प्राप्त हुए।
आगामी 17 दिसम्बर को सेम, धारकोट, कुनेथ, जस्यारा, सुनांऊ तल्ला, पैनगढ, कनेाल, भंगोटा, चलियापानी, बूंगा, किमोली, वीनातल्ला, क्वींठी, तोली, सल्ला रैंतोली, विसौना व पुनगांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

नयार घाटी में विकास का शंखनाद, साहसिक पर्यटन को मिला प्रोत्साहन

cradmin

शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री

cradmin

पौड़ी के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के निलंबन के बाद मुख्य कृषि अधिकारी को किया गया सम्बद्ध, कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले-प्रकरण पर होगी विस्तृत जांच*

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश

prabhatchingari

प्रदेश की स्पोटर्स लिगेसी पॉलिसी जल्द लागू होगी : रेखा आर्या

prabhatchingari

सार्थक और अदा बने बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर

prabhatchingari

Leave a Comment