Prabhat Chingari
Uncategorized

एनएसएस इकाई ने धूम धाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की एनएसएस इकाई ने धूम धाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की एनएसएस इकाई द्वारा मंडल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा इस दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने शिविरार्थियों को महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। शिविर के द्वितीय बौद्धिक सत्र में रेड सोसाइटी चमोली द्वारा छात्र-छात्राओं को फर्स्ट एड एवं सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित जायसवाल, एनएसएस के जिला समन्वयक जागिश टम्टा, डॉ भावना मेहरा, डॉ प्रियंका उनियाल, डॉ रंजू बिष्ट, डॉ हर्षी खंडूरी, डॉक संध्या रावत, डॉ मनीष डंगवाल, डॉ ललित तिवारी, डॉ दीपक दयाल, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना लोहनी, डॉ रचना टम्टा, डॉ डीएस नेगी, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह कंडारी दलबीर सिंह बिष्ट, उमाशंकर बिष्ट, शिवानी आदि उपस्थित थे

Related posts

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत – मुख्यमंत्री धामी”

cradmin

पहाड़ों में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए पंपिंग योजनाऐं होंगी कारगर सिद्ध,चमोली के पोखरी ब्लॉक में जलेश्वर (बमोथ) बसुकेदार पंपिंग योजना बुझाएगी सैकड़ों गांवों की प्यास*

prabhatchingari

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्तराखंड का बजट विधानसभा में पेश किया, 89230.07 करोड़ का बजट उत्तराखंड विधान सभा में प्रस्तुत

prabhatchingari

अमृता अस्पताल उत्तरी भारत में कार-टी सेल थेरेपी कार्यक्रम शुरू करने वाला पहला केंद्र है

prabhatchingari

गर्जिया मंदिर के पास नदी में डूबे एक व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।*

prabhatchingari

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को पहुंचे अपने पैतृक गांव

prabhatchingari

Leave a Comment