Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

बद्रीनाथ धाम में बिछड़ी 60 वर्षीय तीर्थयात्री अपने परिजनों से मिली, होमगार्ड जवानों ने निभाई अहम भूमिका

*बद्रीनाथ धाम में बिछड़ी 60 वर्षीय तीर्थयात्री अपने परिजनों से मिली, होमगार्ड जवानों ने निभाई अहम भूमिका*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए आए लाखों श्रद्धालुओं के बीच अपने परिजनों से बिछड़ने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।,
गुजरात के सोमनाथ जिले की रहने वाली यह 60 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए आई थीं। मंदिर परिसर में दर्शन के उपरांत किसी कारणवश वे अपने परिजनों से अलग हो गईं और उन्हें ढूंढने का प्रयास करने लगीं। परिजनों का पता न चलने पर वे काफी परेशान हो गईं और भटकते हुए बद्रीनाथ के पास स्थित ग्रीफ तिराहे तक पहुंच गईं।
ग्रीफ तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान सुशील और राकेश की नज़र इस परेशान बुजुर्ग महिला पर पड़ी। उन्होंने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि वे अपने परिवार से बिछड़ गई हैं और काफी घबराई हुई हैं। जवानों ने बिना देर किए महिला की मदद करने का फैसला किया।
महिला द्वारा दी गई कुछ संकेतों और जानकारी के आधार पर, जवानों ने उनके पोते हिरेन पटेल का मोबाइल नंबर प्राप्त किया। होमगार्ड सुशील और राकेश ने तुरंत हिरेन पटेल से फोन पर संपर्क साधा और उन्हें उनकी दादी के ग्रीफ तिराहे पर होने की सूचना दी। मोबाइल पर बात होने के बाद, हिरेन पटेल और परिवार के अन्य सदस्य तुरंत ग्रीफ तिराहे पहुंचे। जवानों की मदद से बिछड़ी हुई महिला अपने परिवार से मिल गईं। परिजनों से मिलकर महिला की जान में जान आई और उनकी परेशानी दूर हुई।इस मानवीय कार्य के लिए महिला और उनके परिजनों ने होमगार्ड के जवान सुशील और राकेश का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related posts

इन्स्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम में जनपद चमोली के 139 विद्यार्थियों का हुआ चयन

cradmin

बाघ संरक्षण में सेना के अनुशासन और समर्पण का समावेश

cradmin

शिक्षा विभाग को मिले 292 और अतिथि शिक्षिकः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यशाला, विशेषज्ञों ने दिए बचाव के सुझाव

cradmin

विजय प्रसाद थपलियाल बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त

prabhatchingari

पीएनबी ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियों के लिए हॉकी ओलंपियन्स व अर्जुन पुरस्कार विजेताओं अभिषेक एवं सुखजीत सिंह को सम्मानित किया 

cradmin

Leave a Comment