*यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों से वसूला 20000/- का संयोजन शुल्क*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
वर्तमान समय में प्रचलित चार धाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस चमोली द्वारा लगातार यात्रा मार्ग एंव अन्य स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल द्वारा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए क्षमता से अधिक सवारी-01, बिना सीट बेल्ट-2, रैश ड्राइविंग-07, मोडिफाईड साइलेंसर-02, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग-01, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट-06, काली फिल्म-01, बिना रिफलेक्टर-02, नो-पार्किग-02 व अन्य-04 कुल 28 वाहन चालकों के विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत मौके पर चालानी कार्यवाही कर 20000/-रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान हे0कॉ0 आशुतोष नौडियाल व आरक्षी राहुल जोशी मौजूद रहे।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
