Prabhat Chingari
उत्तराखंड

तोताघाटी के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बचाई चालक की जान….

टिहरी- को रात्रि समय 01:55 AM पर थाना देवप्रयाग पुलिस चौकी बछेलीखाल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तोताघाटी के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर SI नीरज चौहान के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम व स्थानीय पुलिस मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर एक पिकअप UK07CB-9762, जो सब्जी लेकर ऋषिकेश से देवप्रयाग के लिए चली थी, अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटकी हुई थी। वाहन में सवार हेल्पर *शादाब पुत्र मुस्तकीम (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम नारायणपुर, थाना मंडावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश* स्वयं ही वाहन से निकलकर हाईवे पर आ गया था, जिसके द्वारा बताया गया कि वाहन का चालक *विरजन सिंह पुत्र सुक्के सिंह (उम्र लगभग 50 वर्ष) निवासी ग्राम करौली, थाना मंडावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश* वाहन में ही फंसा हुआ है।

SDRF तथा स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक विरजन सिंह उपरोक्त को खाई से निकालकर 108 सेवा के माध्यम से AIIMS ऋषिकेश उपचार हेतु भिजवाया गया।

Related posts

ग्राफिक एरा में ट्रांसफॉर्मिंग ऑप्टिक्स पर कार्यशाला शुरू

prabhatchingari

खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, बागनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

cradmin

श्रद्धा एवं भक्ति का प्रतीक पांडव नृत्य देखने उमड़ी भक्तों की भीड़

prabhatchingari

अपराधियों पर वार करता “ऑपरेशन प्रहार”, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

cradmin

सीएस आनंदबर्धन ने बद्रीनाथ केदारनाथ धामों में निरीक्षण, दर्शन को लाइन में लगे श्रद्धालुओं को पीने का गर्म पानी मिलना चाहिए

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग में 48 फार्मेसी अधिकारी को पदोन्नति की सौगात

prabhatchingari

Leave a Comment