Prabhat Chingari
राजनीती

भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति व कोर कमेठी बद्रीनाथ विधानसभा की एक़ अति महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सम्पन्न

*भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति व कोर कमेठी बद्रीनाथ विधानसभा की एक़ अति महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सम्पन्न*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आज भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति व कोर कमेठी बद्रीनाथ विधानसभा की एक़ अति महत्वपूर्ण बैठक चुनाव प्रबंधन समिति व कोर कमेठी की बद्रीनाथ विधानसभा संयोजक गजेंद्र रावत की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर मे सम्पन्न हुई।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। लोकसभा चुनाव जी दृष्टि से बैठक अति महत्वपूर्ण थी। बैठक मे महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि हर कार्यकर्ता चुनाव मे पूरी जिम्मेदारी से कार्यों मे जुटना है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जाकर बूथ समितियों से सम्पर्क कर चुनाव की दृष्टि से उनको कार्य बाँटना है।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी पूर्ण समर्पित होकर चुनाव मे जुड़ जाएँ। आज परिवार मे हजारों की संख्या मे लोग जुड़ रहे हैं हमारे दल में आने वाला हर कार्यकर्ता हमारे परिवार का हिस्सा है। आपसी समन्वय और आपसी संवाद से आज से ही चुनाव में जुटना है। पार्टी संगठन द्वारा निर्देशित हर कार्य को शत प्रतिशत करना है। प्रत्येक बूथ को जितने का लक्ष्य लेकर कार्य करना है। यह चुनाव हम सब के लिए महत्वपूर्ण है। आपका हर बूथ माननीय प्रधानमन्त्री के लिए सहयोगी बने।
बैठक में निवर्तमान विधायक बद्रीनाथ विधानसभा राजेंद्र भंडारी ने कहा कि मै हर मुमकिन प्रयास कर रहा हूँ कि बद्रीनाथ विधानसभा इस लोकसभा चुनाव मे रेकॉर्ड मतों से आगे रहेगी। पार्टी संगठन चुनाव मे जो भी दिशा निर्देश देगी उस पर हम अक्षरस पालन करेंगे। हम सब संगठित होकर आदरणीय प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करेंगे। बैठक का समापन विधानसभा प्रभारी विनोद नेगी ने किया।
बैठक में निवर्तमान जिला अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नंदन बिष्ट, आनंद सिंह राणा, कृष्णमणि थपलियाल,देवी प्रसाद पुरोहित, राज्य महिला अयोग सदस्य श्रीमती वत्सला सती, श्रीमती विजया रावत, ओबीसी अयोग के सदस्य गुड्डू लाल,महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर श्रीमती पुष्पा पासवान, निवर्तमान नगर पंचायत पीपल कोटी रमेश बंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता तारेन्द्र थपलियाल, भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया,जिला कोषाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला मंत्री नंदी राणा,जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा विजय कपरवान,एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष किरत भंडारी,मण्डल अध्यक्ष संदीप नौटियाल, नितीश चौहान, वीरेंद्र राणा, बल्लभ थपलियाल, महेन्द्र राणा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राज लक्ष्मी बिष्ट, श्रीमति शांता भट्ट, महिला नेत्री हरिबोधनी खत्री, महिला मोर्चे जिला मंत्री शांति राणा,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचाकन भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा जी ने किया।

Related posts

गौचर मेले के दूसरे दिन मेला मंच पर हुई पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं वन गोष्ठी, बीर बाला बीना स्मृति से हुऐ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति सम्मानित*

prabhatchingari

चहुमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि 

cradmin

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से की शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।  

prabhatchingari

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चमोली जिले के कंसारी में सुनी लोगों की समस्या*

prabhatchingari

कूच से पहले पोस्टर हटे, विपक्ष ने प्रशासन पर उठाए सवाल

cradmin

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून सेंचुरियन डिफेंस अकादमी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 104 वां संस्करण को सुना।*

prabhatchingari

Leave a Comment