Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

आम आदमी पार्टी नेता रविंद्र सिंह आनंद विधानसभा से गिरफ्तार

देहरादून । आज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं आप नेता ने उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा सत्र को गैरसेंण में न कराए जाने को लेकर देहरादून स्थित विधानसभा गेट पर पहुंचकर हंगामा काटा, जहां से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के विधायकों एवं मंत्रियों द्वारा विधानसभा सत्र गैरसेंण में न कराए जाने को लेकर ठंड का बहाना बनाया था। उन्होंने नेताओं को सीख देने के लिए अनोखा ढंग अपनाया। उन्होंने लोकल इंटेलिजेंस और एल आई यू को चकमा देते हुए अपने कपड़े उतार कर विधानसभा गेट के सामने उत्तराखंड बचाओ गैरसेंण जाओ के नारे लगाकर आइसक्रीम खाते हुए नहाने का प्रयास किया। पुलिस बल ने बलपूर्वक उन्हें रोक दिया । इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पहाड़ी लोग हैं। हिमालय रीजन में रहते हैं। हमको ठंड नहीं लग सकती] इसलिए विधायक और मंत्रियों को सीख देने हेतु उन्होंने इस प्रकार का हथकंडा अपनाया ।उन्होंने कहा यदि हम लोग ही ठंड का बहाना बनाकर के पहाड़ नहीं चढेंगे तो पलायन किस प्रकार रुकेगा। उन्होंने कहा आज नेता पहाड़ चढ़ना नहीं चाहते। यहां तक कि सभी माननीय ने देहरादून में आवास बना लिया है और इन माननीयों के बच्चे भी यही स्कूलों में पढ़ रहे हैं साथ ही ब्याह, शादी तक भी देहरादून में आयोजित कर रहे हैं जिससे पहाड़ की अनदेखी हो रही है ।

Related posts

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने केंद्रीय गृह सचिव की शिष्टाचार भेंट……

prabhatchingari

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए हिंदी संगोष्ठी का आयोजन

prabhatchingari

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की पांचवी एथलेटिक मीट राधिका, उत्कर्ष व शिवम बेस्ट एथलीट्स

prabhatchingari

उम्मीदों के नए सफर का आगाज़ ग्राफिक एरा हिल में नए सत्र की शुरुआत, नवचेतना और ऊर्जा के साथ छात्र पहुंचे कैंपस

cradmin

भू-कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में भराड़ीसैंण में हुई अहम बैठक

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में नेट ज़ीरो उत्सर्जन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment