Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

लंबे इंतजार के बाद आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी तैनात, दवा वितरण होगा सुचारु

 

अल्मोड़ा। पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय के कक्ष संख्या 9 में संचालित आयुष विंग में लंबे समय से मुख्य फार्मेसी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इससे आयुर्वेदिक उपचार के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या के समाधान के लिए कार्यालय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अल्मोड़ा द्वारा आदेश जारी करते हुए फार्मेसी अधिकारी मदन प्रकाश को आयुष विंग जिला चिकित्सालय में सेवाएं देने के लिए तैनात किया गया है। जारी आदेश के अनुसार मदन प्रकाश, जो वर्तमान में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगरखान में तैनात हैं, अब सोमवार से शनिवार तक सप्ताह के छह दिन जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में अपनी सेवाएं देंगे। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले उन्हें सप्ताह में केवल तीन दिन के लिए यहां सेवाएं देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मरीजों की सुविधा को देखते हुए अब उनकी सेवाएं बढ़ाकर छह दिन कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि इस समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे लगातार प्रयासरत रहे। उन्होंने कई बार जिलाधिकारी से इस विषय पर वार्ता की और देहरादून स्थित विभागीय उच्चाधिकारियों से भी संपर्क साधा। इसके साथ ही सूचना के अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

लगातार प्रयासों के बाद जारी हुए इस आदेश से अब आयुष विंग में आने वाले मरीजों को आयुर्वेदिक दवाओं की उपलब्धता में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही चिकित्सालय की व्यवस्था भी पहले की तुलना में अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

Related posts

सिमली (कर्णप्रयाग) में मेडिकल कालेज बनाए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा*

prabhatchingari

गुरु नानक कॉलेज देहरादून में मनाई गई गुरु अर्जुन देव जी की पुण्यतिथि

cradmin

प्रदेश प्रभारी के साथ हरीश रावत सहित वरिष्ठ नेताओं की बैठक

prabhatchingari

डेस्टिनेशन वेडिंग एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उत्तराखंड के महिलाओं का बढ़ रहा प्रभाव

prabhatchingari

खाकी का सपना हुआ सच, 417 आरक्षियों को नियुक्ति …

cradmin

एसएसपी दून की सख्ती का असर – भू-माफियाओं पर टूटा पुलिस का कहर

cradmin

Leave a Comment