Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

एआईपीएनबीओए का 62वाँ स्थापना दिवस सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के साथ मनाया गया

 

 

देहरादून,: पंजाब नेशनल बैंक की सबसे बड़ी अधिकारियों की संगठन ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने राजधानी में सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के साथ अपना 62वाँ स्थापना दिवस मनाया। 27 सितम्बर 1965 को स्थापित यह संगठन लगातार अधिकारी कल्याण, एकजुटता और सेवा के लिए समर्पित रहा है तथा बैंकिंग से आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में भी अपनी भूमिका निभाता आया है।

 

 

इस अवसर पर हेड ऑफिस यूनिट द्वारा अनमोल एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं भट्टी माइंस सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वंचित बच्चों को यूनिफ़ॉर्म और स्टेशनरी वितरित की गई।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेक्रेटरी श्री कुशल गुप्ता ने कहा: “एआईपीएनबीओए का मूल मंत्र है – राष्ट्र पहले, संगठन उसके बाद और व्यक्ति सबसे अंत में। हम पूरी तरह देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। बैंकिंग हमारा मुख्य कार्य है, परंतु हमने स्वयं को केवल बैंकिंग तक सीमित नहीं रखा है। हम शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक कल्याण के माध्यम से देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी योगदान देना चाहते हैं।”

 

 

इस अवसर पर प्रेसिडेंट  राजेश शर्मा, ट्रेज़रर  शिवांश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की चेयरपर्सन , दीपिका सैनी, वाइस चेयरपर्सन  दिव्या राणा तथा कमेटी सदस्य  राजेश खन्ना,  प्रमोद रावत,  निमिष कंडपाल और  अमित विरमानी उपस्थित रहे। अनमोल एजुकेशन फाउंडेशन के सह-संस्थापक  बिपिन कुमार भी इस मौके पर शामिल हुए।

 

 

 

 

Related posts

तीलू रौतेली व आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार अन्य महिलाओं को अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए करते हैं प्रेरित

prabhatchingari

स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती: 63 सफाई निरीक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

cradmin

सीमांत नीती-माणा घाटी के मतदाता पहली बार अपने मूल गांव में करेंगे मतदान*

prabhatchingari

हैकाथाॅन में टीम फाउंडर्स बनी विजेता

cradmin

श्री केदारनाथ धाम में जंगल चट्टी के पास पैदल मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त*

prabhatchingari

चारधाम यात्रा प्रबंधन व नियंत्रण संगठन की चारधाम यात्रा तैयारी बैठक

prabhatchingari

Leave a Comment