Prabhat Chingari
राजनीती

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने सरोज शाह को उत्तराखंड महिला कांग्रेस की महासचिव के रूप में नियुक्त किया

देहरादून:- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (एआईएमसी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा ने गैरसैंण की सरोज शाह को उत्तराखंड महिला कांग्रेस की नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक उत्थान को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है
सरोज शाह ने पूर्व में महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अपने नेतृत्व में उत्तराखंड महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने का प्रयास किया है। गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर उन्होंने कयी बार आंदोलन किये, जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा है तथा उन पर अनेक मुकदमे भी दर्ज किए गए।

सरोज शाह ने अपने नए दायित्व को स्वीकार करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो कांग्रेस की मजबूती के लिए जी जान से काम करेगी तथा आसन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल को जिताने में सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि “मैं उत्तराखंड महिला कांग्रेस के साथ मिलकर महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करूंगी।”

एआईएमसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने इस नियुक्ति पर सरोज शाह को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी है।

सरोज शाह पूर्व में प्रदेश सचिव व जिला उपाध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी निभा चुकी है वह गैरसैंण नगर पंचायत की निवर्तमान सभासद भी हैं।

Related posts

बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में पत्रकार नवल खाली जनता के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर 21 जून को गोपेश्वर में नामांकन करेंगे

prabhatchingari

उत्तराखंड: कैबिनेट विस्तार की ओर…सीएम के दिल्ली से लौटते ही सुगबुगाहट तेज

prabhatchingari

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर ज्योतिर्मठ में आयोजित हुआ जन सेवा शिविर

prabhatchingari

भाजपा महानगर अध्यक्ष के द्वारा सभी ऑटो विक्रम पर ऑटो में सवार मोदी परिवार के पोस्टर को लगवाया

prabhatchingari

प्रधानमंत्री के आदेशों को दरकिनार कर आबकारी विभाग का प्लास्टिक होलोग्राम

prabhatchingari

महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, चूल्हे पर रोटी बनाकर दिया संदेश

cradmin

Leave a Comment