Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

 

राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजन हुए सम्मानित

 

देहरादून,  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  राजधानी देहरादून स्थित कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के त्याग, संघर्ष और तप का परिणाम है।

 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन में आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी घटनाएं राज्य आंदोलन के अमर अध्याय हैं, जिन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उनके हित में निरंतर कार्य कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—

1️⃣ शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की प्रमुख अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण किया जाएगा।

2️⃣ आंदोलन के दौरान 7 दिन या उससे अधिक जेल गए अथवा घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन ₹6,000 से बढ़ाकर ₹7,000 प्रतिमाह की जाएगी।

3️⃣ अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4,500 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रतिमाह की जाएगी।

4️⃣ आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त हुए आंदोलनकारियों की पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह की जाएगी तथा उनके लिए मेडिकल अटेंडेंट की व्यवस्था भी की जाएगी।

5️⃣ शहीद राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन ₹3,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रतिमाह की जाएगी।

6️⃣ राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालयों में प्राप्त लंबित आवेदनों के निस्तारण के लिए छह माह का समय विस्तार प्रदान किया जाएगा।

7️⃣ सभी शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के योगदान को सदा सम्मानपूर्वक याद रखेगी और उनकी भावना को हर नीति और निर्णय में स्थान देगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि राज्य स्थापना दिवस पर अपने घरों में पाँच दीपक राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में अवश्य जलाएँ। उन्होंने कहा कि “उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हम आंदोलन की भावना को अपने कर्म में उतारेंगे।”

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी,  सुबोध उनियाल, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, विधायक  विनोद चमोली,  खजानदास,  उमेश शर्मा ‘काऊ’,  सविता कपूर, उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद सुभाष बड़थ्वाल, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related posts

चारधाम यात्रा में बढ़ी सुरक्षा: फर्जी पंजीकरण पर पुलिस की सख्ती, पर्यटन मित्र ऐप करेगा निगरानी

prabhatchingari

जन-जन की सरकार के 4 साल बेमिसाल, गोपेश्वर में भव्य आयोजन

cradmin

टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स (टीओआईएसए) 2025 में भारत अपने महानतम खेल चैंपियनों का सम्मान करने को तैयार

cradmin

ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी ने आईएमए में मासिक धर्म स्वच्छता पर कार्यशाला करी आयोजित*

prabhatchingari

राजराजेश्वरी मंदिर कुरुड़ का सौंदर्यीकरण और अनसूया देवी मंदिर मंडल में यात्री विश्राम गृह का निर्माण होगा

cradmin

ग्राफिक एरा में मूट कोर्ट प्रतियोगिता,  कानून पेशा नहीं जिम्मेदरी है- जस्टिस कुमार

prabhatchingari

Leave a Comment