Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) उत्तराखंड का नशे के सौदागरों पर फिर चला हंटर

 

 

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की A.N.T.F. टीम ने थाना लक्ष्मण झूला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बाबा की वेशभूषा में घूम रहे नशा तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए इस अभियान के तहत दिनांक 17 दिसंबर 2025 की रात्रि को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 11 ग्राम अवैध MDMA (MD) (व्यावसायिक मात्रा) के साथ दो नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—1. शंकर गिरी पुत्र कन्हैया गिरी, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम बरोदा, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा), हाल निवासी लक्ष्मण झूला रोड, राधेश्याम जाट के निकट काली मंदिर।

2. मनीष पुत्र किशोरी लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम किरारा, पोस्ट ऑफिस चाका लावा, जनपद टिहरी गढ़वाल।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त MDMA (MD) उन्हें अंजू राजपूत निवासी दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, जिसे वे लक्ष्मण झूला क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।

 

बरामदगी: 11 ग्राम अवैध MDMA

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी जैसे अपराध में संलिप्त न हों। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखंड को दें।

 

एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related posts

एआईपीएनबीओए का 62वाँ स्थापना दिवस सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के साथ मनाया गया

cradmin

धार्मिक आयोजनों से समाज में बढ़ता है सद्भाव : अभिनव थापर

cradmin

ग्राफिक एरा अस्पताल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से किया कैंसर का ईलाज

prabhatchingari

क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा नयार उत्सव -202४

prabhatchingari

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू एमजी हेक्टर

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड व यूजेवीएनएल के संयुक्त उद्यम, टीयूईसीओ (TUECO) ने अपशिष्ट से हरित ऊर्जा उत्‍पादन हेतु संयंत्र स्थापित करने के लिए नगर निगम हरिद्वार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

prabhatchingari

Leave a Comment