Prabhat Chingari
शिक्षा

सौर ऊर्जा से पानी शुद्धीकरण पर अनुज को पीएचडी

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने अनुज रतूड़ी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। सौर ऊर्जा की मदद से पानी को पीने योग्य बनाने वाले उपकरण की खोज के लिए अनुज को यह उपाधि मिली है।
अनुज रतूड़ी ग्राफिक एरा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के शिक्षक हैं। उन्होंने यह शोध मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेण्ट के प्रो. देशबन्धु सिंह के निर्देशन में पूरा किया है। इस शोध में उन्हांेने सोलर स्टिल के जरिए ताजे पानी की गुणवत्ता सुधारने में सफलता पाई है। यह शोध गांव व कस्बों में साफ पानी की समस्या से निजात पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
ग्राफिक एरा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा का प्रयास है कि शोध को देश और समाज के उपयोग में लाया जाये। इस शोध के जरिए दूषित पानी के शुद्धिकरण के लिए नया अविष्कार होना काबिले तारीफ है।

Related posts

एलुमनी मीट में जुटे जिज्ञासा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, आपसी संवाद से बढ़ा जुड़ाव

cradmin

एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

cradmin

मेटा और आयुष्मान खुराना साथ मिलकर करेंगे ऑनलाइन स्कैम्स के खिलाफ लोगों को सशक्त

prabhatchingari

द पॉली किड्स देहरादून ने अपनी शाखाओं के लिए वार्षिक पुरस्कार समारोह मनाया

prabhatchingari

द पेसल वीड स्कूल ने उत्साहपूर्वक मनाया 34वाँ स्थापना दिवस

cradmin

ग्राफिक एरा का 32 वा स्थापना दिवस

prabhatchingari

Leave a Comment