Prabhat Chingari
दुर्घटनाराष्ट्रीय

सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, कई घायल

 

देहरादून/नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में  एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन 17 जवानों को लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित एक चौकी की ओर जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भादरवाह–चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खानी टॉप के समीप वाहन अचानक सड़क से फिसलकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई जवानों की जान चली गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान खाई से 10 जवानों के शव बरामद किए गए, जबकि घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका विशेष उपचार जारी है।

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही घायल जवानों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हादसे में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

 

Related posts

टीएचडीसी  का 700 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट बॉन्ड्स सीरीज़ XII  का इश्यू 18 फरवरी 2025 को BSE और NSE पर सूचीबद्ध होगा

prabhatchingari

उत्‍तराखण्‍ड में लार्ड ईको इन होटल की शुरूआत

prabhatchingari

दुखद सूचना: भारतीय सेना में तैनात चमोली जिला निवासी दीपेंद्र कण्डारी शहीद

prabhatchingari

राशिफल: मेहनत का मिलेगा फल, कई राशियों के लिए उन्नति का दिन

cradmin

ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो की मौत

prabhatchingari

महाकुंभ से देहरादून लौटते हुए बस बरेली में दुर्घटनाग्रस्त, ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी बस

prabhatchingari

Leave a Comment