Prabhat Chingari
Uncategorized

सेना का बाइकर्स अभियान दल ने युवाओं को सेना में भर्ती करने के लिए किया प्रेरित*

*सेना का बाइकर्स अभियान दल ने युवाओं को सेना में भर्ती करने के लिए किया प्रेरित*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सेना के 18 सदस्यीय बाइकर्स अभियान दल द्वारा युवाओं को सेना में भर्ती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है l रुड़की से शुरू हुआ सेना का यह अभियान दल विभिन्न स्थानों से होते हुए आज सीमांत जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचा l 18 सदस्यीय अभियान दल मे सेना के विभिन्न विंगाे के अधिकारी और जवान शामिल है l
अभियान दल द्वारा सड़क मार्ग पर पड़ने वाले स्कूल कॉलेजाे में जाकर युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है l
शनिवार को यहां गोपेश्वर इंटर कॉलेज में अभियान दल द्वारा युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया l उन्हें सेना की खूबियां और सेना से होने वाले लाभ तथा देश प्रेम की जानकारी दी l दल द्वारा एनडीए, आईएमए, एएफए, आईएनए, ओटीएस, सहित सेना के विभिन्न कोरों की जानकारी दी गई l सेना में होने वाले कमिशन सहित अन्य तकनीकी जानकारी भी मुहैया करवाई गई l अग्निवीर व अग्निपथ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहां गया कि हमारी थल सेना, नौसेना और वायु सेना में अग्नि वीर जवानों की भर्ती की जा रही है l जो सशक्त सेना वलों में सेवा करने का सुनहरा अवसर युवाओं को प्रदान कर रहा है l इसमें 4 साल के कार्यकाल में आकर्षक मासिक वेतन व सेवा निवृत्ति पैकेज सहितकई आकर्षक लाभ दिया जा रहा है।

Related posts

वार्षिकोत्सव में झलकी लोकसंस्कृति की छटा, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

cradmin

ओलंपस हाई ने आयोजित करी 22वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट

prabhatchingari

भूकंप से दहली रवाई घाटी, भूकंप का केंद्र सांकरी– सिगतुर के जंगलों में था जनहानि की सुचना नहीं 

prabhatchingari

अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले –रघुवीर बिष्ट

prabhatchingari

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

खाई में दिखाई दिया शव, SDRF ने किया बरामद।*

prabhatchingari

Leave a Comment