Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

भाकियू एकता शक्ति, उत्तराखंड ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

देहरादून, गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति, उत्तराखंड द्वारा होली मिलन एवं अभिनंदन समारोह बड़ी धूमधाम से आज उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड ग्राउन्ड, देहरादून में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता सुरेन्द्र दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एवं संचालन विकास चौहान प्रदेश महामंत्री ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जस्टिस राजेश टंडन, अ० प्राप्त जज, नैनीताल हाईकोर्ट, अति विशिष्ठ अतिथि रहे वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक वर्मा, विशिष्ठ अथिति देवभूमि पत्रकार यूनियन पंजी. के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा और वरिष्ठ समाजसेवी विशंभर नाथ बजाज आदि ने समारोह को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में जस्टिस राजेश टंडन जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि में इस यूनियन का संरक्षक होने के नाते किसी भी कानूनी कार्यवाही करने में कोताही नहीं बरतूंगा। मैं इस यूनियन को होली पर्व के शुभ अवसर पर बधाई देता हूं, और अच्छे कार्यक्रम के लिए यूनियन की सराहना करता हूं।

भाकियू एकता शक्ति उत्तराखंड के होली मिलन कार्यक्रम में कुछ अतिथियों और लोगों द्वारा हास्य व्यंग, कविता पाठ भी किया गया इसके उपरांत उत्तराखंड की लोकगायिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका सोनिया आनंद रावत ने अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में किसान यूनियन द्वारा मुख्य अतिथि, अति विशिष्ठ अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुछ वरिष्ठ पत्रकारों उत्तरांचल प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी और महासचिव सुरेंद्र डसीला और देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा और प्रदेश महासचिव डॉ.वी.डी.शर्मा आदि को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इनके अतिरिक्त कुछ समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।

होली मिलन समारोह को सफल बनाने वालों में निम्न पदाधिकारियो एवं कार्यकत्ताओं का सहयोग रहा, सर्वश्री राजेन्द्र अग्रवाल, स० तरनजीत चड्ढा, राकेश बंसल, एन. के. गुप्ता, जितेन्द्र सेमवाल, रजत शर्मा, सूर्यप्रकाश भट्ट, अकबर सिद्दीकी, जगराम सिंह, गौतम पंडित, पंकज मौर्य, रियासत अली, संदीप भारती, मुकेश साहनी, सुमित सिंघल, सुनीता राघव, आभा वर्मा, मोहन प्रकाश भट्ट, सलीम, कविता नेगी, कुलभूषण राणा, राहुल पुंडीर, अनिल कुमार, रामपाल भारती, संजय चौधरी, दीपक अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में सैकड़ों किसान यूनियन के कार्यकर्तागण और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related posts

बीस सूत्रीय कार्यक्रम व क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड सरकार की अध्यक्षता में सभी विभाग अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई

prabhatchingari

केदारनाथ में घोड़े-खच्चरों पर 24 घंटे तक प्रतिबंध,14 घोड़े-खच्चरों की मौत

prabhatchingari

1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र…

cradmin

देवभूमि के 25 साल और आधी आबादी की उपलब्धियों – चुनौतियों पर करेंगे मंथन : रेखा आर्या

cradmin

आर्यन स्कूल में एमयूएन और युवा संसद सम्मेलन का भव्य आयोजन

cradmin

डीएम की बैठक में 25 विभागों की लापरवाही उजागर

prabhatchingari

Leave a Comment